दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने कहा- दतिया की जनता को बहुत धन्यवाद, बीजेपी के अहंकार को हरा दिया है
दतिया उपचुनाव पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “दतिया की जनता को बहुत धन्यवाद देते हैं जिन्होंने मध्य प्रदेश की राजनीति को बदलने की बुनियाद रखी है। उन्होंने बीजेपी के अहंकार को हरा दिया है।”
#WATCH ग्वालियर (मध्य प्रदेश): दतिया उपचुनाव पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “दतिया की जनता को बहुत धन्यवाद देते हैं जिन्होंने मध्य प्रदेश की राजनीति को बदलने की बुनियाद रखी है। उन्होंने भाजपा के अहंकार को हरा दिया है।” pic.twitter.com/9LkrZHgRka
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
इंडोनेशिया में यात्री फेरी में लगी भीषण आग, 5 की मौत, 41 लोग अब भी लापता
इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास रविवार को एक यात्री फेरी में आग लग गई, जिसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 41 लोग लापता हैं। फेरी में यात्रियों और क्रू मेंबर्स समेत 271 लोग सवार थे, जिनमें से 225 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। सुराबाया से मकासर जा रही इस फेरी में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। लापता लोगों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर समुद्री सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
मेरा लक्ष्य अगले कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक को स्वर्ण पदक में बदलना है- हरजिंदर कौर
भारतीय भारोत्तोलक हरजिंदर कौर ने कहा, “मेरा लक्ष्य अगले कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक को स्वर्ण पदक में बदलना है।”
VIDEO | Delhi: Indian weightlifter Harjinder Kaur says, “My target is to convert the silver medal into gold at the next Commonwealth Games in Ahmedabad.”
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/MwQHYUNFfc
— Press Trust of India (@PTI_News) August 2, 2026
दिल्ली सरकार पर AAP का हमला, सौरभ भारद्वाज ने साइकिल खरीद टेंडर में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
दिल्ली सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “दिल्ली सरकार पर कक्षा 9 की छात्राओं के लिए साइकिल खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। टेंडर की शर्तों को इस तरह तैयार किया गया था, जिससे कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को फायदा पहुंचाया जा सके। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी टेंडरों में भी ऐसा ही पैटर्न देखने को मिला था, जहां शर्तों को कुछ खास कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए तय किया गया था।”
VIDEO | Delhi: Alleging the Delhi Government of corruption, AAP leader Saurabh Bharadwaj says, “The Delhi government is facing corruption allegations in the procurement of bicycles for Class IX girl students. The tender conditions were framed in a manner that favoured select… pic.twitter.com/f5T6nE1z1X
— Press Trust of India (@PTI_News) August 2, 2026
पिछले 10 वर्षों में बीजेपी सरकार के कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश में करीब 26,000 स्कूल बंद कर दिए गए हैं- अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “पिछले 10 वर्षों में बीजेपी सरकार के कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश में करीब 26,000 स्कूल बंद कर दिए गए हैं।”
VIDEO | Lucknow, Uttar Pradesh: SP chief Akhilesh Yadav says, “Around 26,000 schools have been closed in Uttar Pradesh during the BJP-led government’s tenure over the last 10 years.”
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/7VHGWWhOfv
— Press Trust of India (@PTI_News) August 2, 2026
NEET परीक्षा के ख़िलाफ़ विरोध करने वाले छात्रों के ख़िलाफ़ दर्ज सभी मामले वापस लिए जाएंगे: TN मंत्री
All cases registered against students who protested against NEET examination will be withdrawn: TN Min
— Press Trust of India (@PTI_News) August 2, 2026
कर्नाटक में बारिश का कहर: शिवमोग्गा में भूस्खलन से परिवार के 3 लोगों की मौत, 3 साल का बच्चा भी शामिल
कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के तीर्थहल्ली तालुक के इंदिरा नगर में तड़के करीब भूस्खलन से एक मजदूरों का शेड मलबे में दब गया। इस हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें 35 वर्षीय मल्लिकार्जुन, 28 वर्षीय नागावेनी और उनका 3 वर्षीय बेटा संतोष शामिल हैं।
सभी मृतक कोप्पल जिले के गंगावती तालुक के रहने वाले प्रवासी मजदूर थे और पिछले दो साल से इस शेड में रह रहे थे। भारी बारिश के कारण हुए इस भूस्खलन के बाद पुलिस और दमकल टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे में एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज तीर्थहल्ली के जयाचामाराजेंद्र अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तेलंगाना: सिकंदराबाद में उज्जयिनी महांकाली आषाढ़ बोनालु के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी
VIDEO | Telangana: Devotees throng for Ujjaini Mahankali Ashada Bonalu at Secundrabad.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/zZkWaWzku2
— Press Trust of India (@PTI_News) August 2, 2026
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर से हर साल 18 करोड़ रुपये का चंदा ‘चोरी’ होने का राज ठाकरे ने लगाया आरोप
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने दावा किया है कि मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल दान में आने वाले 18 करोड़ रुपये की हेराफेरी की जा रही है।
STORY | Rs 18 crore donations ‘stolen’ annually from Mumbai’s Siddhivinayak Temple, alleges Raj Thackeray
Maharashtra Navnirman Sena (MNS) president Raj Thackeray has claimed that donations of Rs 18 crore were being siphoned off every year at the famous Siddhivinayak Temple in… pic.twitter.com/OWfbodTAlb
— Press Trust of India (@PTI_News) August 2, 2026
असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 1.78 लाख हुई
असम में बाढ़ की स्थिति में हल्का सुधार देखने को मिला है। प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 1.78 लाख रह गई है, हालांकि बाढ़ से प्रभावित जिलों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। यह जानकारी एक आधिकारिक बुलेटिन में दी गई है।
STORY | Assam flood situation improves as number of affected dips to 1.78 lakh
The flood situation in Assam improved slightly, with the number of affected people coming down to 1.78 lakh even though the count of districts hit by the deluge increased to seven, an official… pic.twitter.com/g7cgF4EsaY
— Press Trust of India (@PTI_News) August 2, 2026
CWG: मुक्केबाजों का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, 7 स्वर्ण पदक, जूडो और पैरा एथलीटों ने भी बिखेरा जलवा
राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) में शनिवार भारत के लिए सबसे सफल दिन साबित हुआ। भारतीय मुक्केबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 7 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं, जूडो खिलाड़ियों और पैरा ट्रैक एवं फील्ड एथलीटों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत की झोली में कई पदक डाले।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन से पहले भारत ने पदक तालिका में चौथे स्थान पर छलांग लगा दी। भारत के खाते में अब 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक हैं। पदक तालिका में 62 स्वर्ण पदकों के साथ ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है, जबकि 26 स्वर्ण के साथ इंग्लैंड दूसरे और 18 स्वर्ण के साथ कनाडा तीसरे स्थान पर है।
STORY | CWG: Boxers shine with record 7 gold, best show by judokas, para athletes
Boxers punched their way to a record-breaking haul of seven gold medals, while judokas and para track and field athletes also shone on the most productive day for India in the Commonwealth Games… pic.twitter.com/O4AbYYM7Yt
— Press Trust of India (@PTI_News) August 2, 2026
अमेरिका फिर दहला, बर्गर रेस्टोरेंट के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 लोगों की मौत, कई घायल
अमेरिका के इडाहो राज्य के ट्विन फॉल्स में शनिवार दोपहर एक व्यस्त शॉपिंग एरिया में एक हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। घटना में 3 लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और सरेंडर से इनकार कर लगातार फायरिंग कर रहे हमलावर को जवाबी कार्रवाई में मार गिराया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और जांच जारी है।









