राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग भवन की पांचवीं मंजिल से शुरू हुई, जिसके बाद पूरे परिसर में धुआं फैल गया और वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने भवन को खाली कराकर कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और सरकारी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।








