Home उत्तराखंड चमोली, नैनीताल समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने...

चमोली, नैनीताल समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

4

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चमोली, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ सहित कई पर्वतीय जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने की घटनाएं सामने आई हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखते हुए राहत एवं बचाव दलों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। देहरादून–मसूरी मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया है, लेकिन सुरक्षा कारणों से कई स्थानों पर एकतरफा आवाजाही जारी है। चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।