मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में महाकुंभ-2027 की तैयारियों को गति देते हुए लगभग ₹235 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़क, घाटों का सौंदर्यीकरण, पेयजल, सीवरेज तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ को सुरक्षित, स्वच्छ और विश्वस्तरीय आयोजन बनाने के लिए राज्य सरकार समयबद्ध तरीके से सभी परियोजनाओं को पूरा कर रही है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के निर्देश दिए। सरकार का लक्ष्य है कि महाकुंभ से पहले हरिद्वार की सभी प्रमुख आधारभूत सुविधाएं पूरी तरह तैयार हों।









