Home उत्तर प्रदेश प्रयागराज में दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बड़ा संदेश

प्रयागराज में दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बड़ा संदेश

1
0

प्रयागराज स्थित उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज में मानवता, समानता और नैतिक मूल्यों को स्थापित करना भी है।

उन्होंने कहा कि समाज को जाति और धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि मानवता के आधार पर आगे बढ़ना चाहिए। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने, शिक्षा का सदुपयोग करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उनके इस संदेश को समारोह का मुख्य आकर्षण माना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here