Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लोकदल ने अनुपम मिश्रा को बनाया कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

राष्ट्रीय लोकदल ने अनुपम मिश्रा को बनाया कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

1
0

राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए अनुपम मिश्रा को उत्तर प्रदेश का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले वे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं।

हाल ही में पार्टी ने अपने प्रदेश संगठन का पुनर्गठन किया था। भाजपा के सहयोगी दल के रूप में आरएलडी अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आगे बढ़कर पूरे प्रदेश में संगठन का विस्तार करना चाहती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह नियुक्ति 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को नई ऊर्जा देने का प्रयास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here