Home उत्तराखंड रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ, कुमाऊँ और गढ़वाल पहली बार सीधे जुड़े

रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ, कुमाऊँ और गढ़वाल पहली बार सीधे जुड़े

4
0

उत्तराखंड के लिए आज एक महत्वपूर्ण रेल परियोजना की शुरुआत हुई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह पहली सीधी रेल सेवा है जो राज्य के कुमाऊँ और गढ़वाल क्षेत्रों को सीधे जोड़ती है।

इस नई ट्रेन से पर्यटन, व्यापार और स्थानीय लोगों की यात्रा काफी आसान होगी। खासकर नैनीताल, रामनगर और जिम कॉर्बेट आने वाले पर्यटकों के लिए देहरादून तक सीधा रेल संपर्क उपलब्ध हो जाएगा। राज्य सरकार ने इसे उत्तराखंड की परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here