Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने भारी बारिश के बीच अधिकारियों को हाई अलर्ट पर...

मुख्यमंत्री धामी ने भारी बारिश के बीच अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए

4
0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में लगातार हो रही वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन विभाग को 24 घंटे सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में सड़कें बंद हैं, उन्हें जल्द से जल्द खोलने के प्रयास किए जाएं और प्रभावित लोगों को भोजन, दवाइयां तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने चारधाम यात्रा मार्गों और संवेदनशील पहाड़ी इलाकों की लगातार निगरानी करने तथा पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here